फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म पीड़िता से आज दोबारा होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक नहीं हो पाई आरोपी की गिरफ्तारी, निजी अस्पताल के आईसीयू में कर्मचारी पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस शुक्रवार को फिर महिला से पूछताछ करेगी। ताकि आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके। अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि बुधवार को जज के सामने हुए बयान में पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी को पहचानने में असमर्थता जताई थी। 164 के बयान दर्ज कराए गए। इस कारण पुलिस ने पहचान परेड नहीं कराई और महिला को घर भेज दिया। अब पुलिस नए सिरे से अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पथरी होने के चलते शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमजोरी के चलते महिला का ऑपरेशन नहीं हो सका। जिसके बाद परिजन उसे तीन जनवरी को घर ले गए। परिवार ने महिला को जांच के लिए दोबारा अस्पताल चलने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। दबाव देकर पूछने पर महिला ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू में भर्ती होने के दौरान नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर कर्मचारी ने उसे जहर का इंजेक्शन देकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद महिला ने कर्मचारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु मित्र ने बताया कि अभी तक दुष्कर्म के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें