फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजी से किया दुराचार

Tue, 25 Feb 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नीलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भांजी को गंगा स्नान के बहाने घर ले जाकर मामा ने दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 20 फरवरी का है।
विज्ञापन


पानीपत निवासी मामा ने अपनी बहन के घर पहुंचकर कहा कि उसने भांजी के लिए हरिद्वार में गंगा में स्नान कराने की मन्नत मान रखी है। मन्नत को पूरा करने के लिए उसे हरिद्वार ले जाना है।

इस पर उसकी बहन ने अपनी बेटी को उसके साथ भेज दिया। आरोपी अपनी भांजी को लेकर घर पहुंचा और रात को उसके साथ दुराचार किया। सुबह भांजी को लेकर हरिद्वार चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद भांजी को वापस ले आया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कहा तो जान से मार देगा। लड़की ने घर में आपबीती सुना दी।

पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में भी दुराचार की पुष्टि हुई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें