फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोप में एएसआई गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुराचार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। महिला का मेडिकल करवाने के बाद प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट उपेंद्र सिंह के सामने बयान कलमबद्ध कराए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि एएसआई पर एक साल पहले महिला से दुराचार, धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच डीएसपी इंद्री को सौंपी गई है।
 
उन्होंने बताया कि एएसआई को सोमवार को करनाल के कर्ण पार्क क्षेत्र से ही थाना निसिंग प्रभारी जगदीश मोर और एसआई बलबीरसिंह ने गिरफ्तार किया है।

एक साल पूर्व थाना निसिंग क्षेत्र के एक गांव की महिला की उसके पति से अनबन हो गई थी। वह अलग मकान लेकर निसिंग में रहने लगी थी। मामले की कार्रवाई के दौरान एएसआई नरेश कुमार महिला के पास आने जाने लगा था। महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें