फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला कर नाबालिग से किया रेप, एक महिला समेत चार पर केस।

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव की नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि 7 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे वह जमींदार के पास काम करके घर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई तो साहिल नाम का लड़का जो कि मेरे गांव का ही है मकान की छत से कूद कर भाग गया। अंदर जाकर देखा तो बेटी बेसुध हालत में थी। होश आने पर बेटी ने बताया कि साहिल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि साहिल के चाचा ने आरोपी को नशीला पदार्थ दिया और चाची ने कोल्ड ड्रिंक लाकर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें