कुरुक्षेत्र जिले के झांसा कस्बे में एक युवक ने सोमवार देर रात एक महिला से दुराचार किया।
वारदात के बाद युवक अपने कपड़े मौके ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झांसा निवासी महिला ने बताया कि वह सोमवार देर रात घर पर अकेली थी। इस दौरान कस्बे का सुनील खिड़की से उनके घर में घुस गया तथा उसके साथ दुराचार किया।
इस दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी युवक अपने कपड़े वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। झांसा थाना के एएसआई एवं मामले के आईओ सुनील दत्त ने बताया कि महिला तीन बच्चों की मां है और कस्बे के ही एक युवक सुनील ने उसके साथ दुराचार किया है।
मंगलवार को महिला का मेडिकल करवाने के बाद दुराचार की पुष्टि हुई। इसके आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।