फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों को लेकर पुलिस टीम पानीपत रवाना

Thu, 02 Jan 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अपहरण और फिर पानीपत में गैंगरेप के आरोप में रिमांड पर चल रहे आरोपियों को लेकर महेश नगर पुलिस पानीपत रवाना हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने जहां आरोपियों से बाइक बरामद करनी है, वहीं उस जगह की भी निशानदेही करनी है कि युवती के साथ कहां पर गैंगरेप हुआ है।

उल्लेखनीय है कि महेश नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर का कुछ बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था।

यह बदमाश युवती को पानीपत ले गए थे, जहां पर उसे नशील गोलियां खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद यही बदमाश उसे पहले कैंट के पटेल पार्क छोड़ गए, जबकि बाद में एक व्यक्ति इस युवती को नशे की हालत में उसके घर छोड़कर आया। आरोप है कि युवती को उसके घर छोड़कर आने वाले व्यक्ति ने भी मामले को दबाने की नसीहत देते हुए धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों ने महेश नगर पुलिस को सारी बात बताई, जिसके बाद युवती के बयानों पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और अदालत मं पेश किया। अदालत ने मदन राणा व रवि जाट को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें