फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेनिस प्रतियोगिता में रणबीर और शिशांक ने मारी बाजी

विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता में रणबीर और शिशांक ने मारी बाजी
विज्ञापन
- कर्ण स्टेडियम में स्कूली खेलों के तहत हुए टेनिस के मुकाबले
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा स्टेट स्कूली खेलों में बुधवार को टेनिस के मुकाबले संपन्न हुए। अंडर-17 आयु वर्ग में रणबीर सिंह और अंडर-19 आयु वर्ग में शिशांक मैहला ने बाजी मारी। कुल 15 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मैदान में दूसरे दिन भी काफी रोमांचक मुकाबले हुए। जीत के लिए 30 से ज्यादा टीमों ने पसीना बहाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एईओ संगीता ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बार खेलों में करनाल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। गत वर्ष से इस बार ज्यादा पदक आने की उम्मीद है। विजेता टीमों को पुरुस्कार देकर भी सम्मानित किया गया।



ये रहे परिणाम

अंडर- 14

प्रथम : अर्णव सिंह

द्वितीय : रचित कुकरेजा

तृतीय : रक्षित
चतुर्थ : शौर्य बंसल

पंचम : सचिन साहिल



अंडर-17

प्रथम : रणबीर सिंह

द्वितीय : यशप्रीत सिंह

तृतीय : जसतेज सिंह धमीजा

चतुर्थ : अभिमन्यु

पंचम : अर्जुन चौहान



अंडर-19

प्रथम : शिशांक मैहला
द्वितीय : अक्षत मोर

तृतीय : दीक्षांत

चतुर्थ : कुणाल

पंचम : भविश कांबोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें