फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इटली भेजने की जगह अरमानिया बुला हड़पे 4.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इटली भेजने के नाम पर युवक से 4.95 लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने पीड़ित को इटली की जगह अपने पास अरमानिया बुला लिया और मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा। एसपी को दी शिकायत के बाद जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों दीप, राम और काका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बराड़ा के राऊमाजरा गांव निवासी सौरभ ने बताया कि 15 जून को उसकी मोहड़ी निवासी राम के साथ मुलाकात हुई बातचीत में उसने इटली जाने की इच्छा जाहिर की। राम ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का दीप सिंह अरमानिया में रहता है। इसके बाद राम ने सौरभ को दीप सिंह का नंबर दे दिया। नंबर लेने के बाद सौरभ ने दीप सिंह से बात की तो उसने सौरव को बताया कि वह आठ लाख रुपये में इटली भेज देगा। पहले वह उसे अरमानिया और फिर इटली भेजेगा।
इसके लिए उसे पासपोर्ट, फोटो पैनकार्ड, आधार कार्ड के साथ चार लाख एडवांस लाने को कहा। वहीं चार लाख इटली पहुंचने के बाद देने होंगे। सौरभ ने बताया कि उसके परिजनों ने अलग-अलग तारीखों में आरोपी को कुल 4.95 लाख रुपये दिए। इस बीच आरोपी ने पीड़ित को फर्जी वीजा भी दिया और कहा कि तीन महीने का टूरिस्ट वीजा है। उसे दो से चार दिन अरमानिया के आरवन में रुकना होगा। इसके बाद पीड़ित अपने चाचा के साथ जयपुर एयरपोर्ट गया और फ्लाइट लेकर आरवन पहुंच गया। जहां पर आरोपी पीड़ित को फ्लैट पर ले गया और उससे रुपये छीन लिए और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें