गांव पधाना में हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2012 से पीओ घोषित आरोपी बुधवार को पुलिस को देखकर कोर्ट से भागने लगा। पुलिस ने कोर्ट के फर्स्ट फ्लॉर से पीछे लगकर नीचे आकर पकड़ा। आरोपी के पीछे पुलिस को दौड़ता देखकर कोर्ट में जुटी भीड़ हैरान रह गई। पुलिस टीम ने आरोपी गोपाल वासी पधाना को हिरासत में ले लिया और तरावड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तरावड़ी थाना के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में गांव पधाना में झगड़े के मामले में गोपाल सहित कई लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और गोपाल सहित दो आरोपी भी उसी दिन से फरार चल रहे हैं।
करनाल पुलिस पीओ टीम व क्राइम ब्रांच मधुबन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट में निगरानी रखी। आरोपी गोपाल अन्य केस में कोर्ट में हाजिरी लगाकर भाग जाता था। बुधवार को पुलिस आरोपी गोपाल करने के लिए निगरानी रखे हुए थी। कोर्ट में हाजिरी लगाते हुए आरोपी की नजर पुलिस की तरफ गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने टीम आरोपी को पकड़ने के पीछे लगी और आरोपी को काफी दूर जाने पर पकड़ लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में वकील व लोगों की भीड़ ने समझा कि पुलिस गिरफ्त से कोई आरोपी भागा है।