फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम से बड़ा राम नाम : रामायणी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंजपुरा। श्रीराम सनातन सेवा संगठन की ओर से रामलीला ग्राउंड में आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए संत अयोध्या रामायणी ने कहा कि राम से बड़ा राम नाम है, इसका प्रमाण रामसेतु का निर्माण करते नल नील वानरों द्वारा पत्थरों पर राम नाम लिखे और पत्थर तैरने लगे।
विज्ञापन

संत ने कहा कि जो राम नाम का दामन पकड़ेगा उसका जीवन सदा सुखमय रहेगा। भक्त जटायू ने बिना अपनी जान की परवाह किए बैगर अधर्मी रावण पर हमला किया और राम नाम पर अपने प्राण न्यौछावर कर परमगति को प्राप्त हुआ। लंका कांड में देखिए वीर हनुमान ने लंका जलाई परंतु विभीषण की कुटिया नहीं जलाई। राम और रावण के युद्ध में धर्म की जीत हुई और अधर्म की हार हुई, क्योंकि रावण ने धोखे से माता सीता का हरण कर अधर्म किया, माता सीता को प्राप्त करने व अग्नि परीक्षा के बाद राम लक्ष्मण और हनुमान सहित राम अयोध्या लौटे, जिस पर तीनों लोकों को राम ने भयमुक्त किया। श्री सनातन सेवा संगठन कुंजपुरा की ओर से कथा के विश्राम अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा अरोड़ा व विकास अरोड़ा, खेड़ा मण्डल के प्रधान रमेश कुमार, चन्द्र प्रकाश वर्मा, ग्राम सरपंच सुमन लता को श्री सनातन सेवा संगठन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक प्रेम पाल सागर व प्रधान रकम सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनता जनार्दन का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें