नीलोखेड़ी। श्री रामलीला केवल एक नाटकीय प्रस्तुति नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक पाठशाला है, जो हमारी पीढ़ियों को धर्म, संयम और संस्कार सिखाती हैं। ये बातें सोमवार को पोल्ट्री एरिया में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला के मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) डॉ. राजेश वैध ने कही। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को प्रभु श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के दमनदीप सिंह मरवाह, पवन कपूर, प्रेम मुंजाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, तरुण शर्मा, पंकज पाल, गुरप्रीत सिंह मनीष चनालिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद