फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से रमजान शुरू,जब तक प्रशासन ना कहे तब तक घर पर ही पढ़ें नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रमजान ऊल-मुबारक का महीना 25 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो रही है। इस बार रमजान का पवित्र मास कोरोना के ख़ौफ़ के बीच मनाया जाएगा। इसी बीच हरियाणा राज्य हज कमेटी हरियाणा सरकार के चेयरमैन चौधरी औरंगजेब और मीडिया कोर्डिनेटर हरियाणा राज्य हज कमेटी खुर्शीद आलम ने बताया कि शनिवार यानी 25 अप्रैल से रमजान ऊल-मुबारक के रोजे और इस महीने में खास नमाज तरावीह की घरों में रहकर अदा करें। उन्होंने कहा कि तरावीह की जमात सुंनते किफया है इसलिए जमात के साथ पढ़ जानी चाहिये, उसमें तीन से चार आदमी नमाज पढ़ना चाहते हैं तो अपनी जिंदगी की हिफाज़त के लिये कम से कम एक एक मीटर के फ़ासले से चारों नमाजी खडे होकर नमाज अदा कर सकते है तो काफी है। बाकी सभी लोग अपने अपने घर में एक एक आदमी ही नमाज़ अदा करे, जब तक मुस्लिमों को शासन प्रशासन की तरफ से पूरे तोर से मस्जिदों में नमाज पढऩे की इजाज़त ना मिल जाए, जब तक घरों में ही रह कर रमजान ऊल-मुबारक के महीने में पांच वक़्त की नमाज अदा करते रहें। तरावीह का एहतेमाम करे, सभी हरियाणा के मुस्लिमों से गुजारिश करते है । दोनों मुस्लिम नेताओं ने हरियाणा के मुस्लिमों एवम् हरियाणा वासियो से अपील की कि कौरोना वायरस ( कोविड़ 19 ) से एहतियात रखनें की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अपने अपने घर में घरों में रहकर महफूज रहे, बिना किसी जरुरी काम के बाहर न निकलें, सार्वजनिक जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें, अपने हाथों को साबुन से बार बार धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें