माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पं. चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करें विषय पर सोमवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और एनएसएस लॉन का सौंदर्यीकरण किया। इसके बाद प्राचार्या ने हरी झंडी दिखाकर प्लास्टिक का बहिष्कार विषय पर रैली को रवाना किया। इसमें प्लास्टिक हटाओ-प्रकृति बचाओ, स्वच्छ पर्यावरण-स्वस्थ जीवन जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी, उप प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह, एनएसएस सलाहकार समिति के सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। ब्यूरो