नीलोखेड़ी। श्री वेदिक सनातन धर्म मंदिर सभा पोल्ट्री एरिया की ओर से वीरवार को श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। सभा के दविंद्र महाजन व संजीव बख्शी ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रभातफेरी का समापन श्रीराम नवमी के दिन होगा। उन्होंने बताया कि रविवार को हवन व सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौैके पर नरेंद्र शर्मा, प्रदीप, सुशील अरोड़ा, राजेश, रमेश, सुरेश पाल, रमन शर्मा, आशा चुचरा, बिमला अरोड़ा और सीमा सेठी मौजूद रहे। संवाद