संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिसके चलते कई दिन से बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही बाजारों में लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। वहीं, शाम को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
इस दौरान लोगों ने पर्व को लेकर खूब खरीदारी की। महिलाएं व लड़कियां पूरा दिन खरीदारी में व्यस्त रही। वहीं, दूसरी तरफ रौनक देखकर व्यापारी भी गद्गद दिखे। महीने की शुरुआत में त्योहार पड़ने से व्यापारियों में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान जिलेभर में करीब सात करोड़ रुपये की राखियों का कारोबार हुआ। वहीं, इसके अलावा मिठाइयां, कपड़े, उपहार व जेवरातों की खूब बिक्री हुई।
इस दौरान शहर के खेडा बाजार, न्यू मार्केट, आनंद मार्केट, पेपर मिल गेट, छोटी लाइन, मीराबाई बाजार, पालिका बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, मॉडल टाउन, जीएनजी कॉलेज रोड, डीएवी कॉलेज रोड, कैंप, चांदपुर, गांधीनगर, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप, कांसापुर, छोटी लाइन जगाधरी, दुर्गा गार्डन, सनातन धर्म चौक, रेलवे बाजार, पंसारी बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, स्कूल रोड सहित जिले के सभी कस्बों के बाजारों में खूब रौनक रही। बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं और खरीदारी का दौर चला। तमाम बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजे मिले। राखियों के अलावा मिठाइयों, उपहार व कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। व्यापारियों का कहना है कि पर्व से करीब 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। त्योहार के चलते पूर्व संध्या पर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने राखियों व मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान जहां बहनों भाइयों के लिए राखियां खरीदी, वहीं भाइयाें ने बहनों को देने के लिए विभिन्न तरह के उपहरों की खरीदारी की।
सोने-चांदी के साथ नग वाली राखियों की मांग
रेशमी व फैंसी के अलावा विशेष राखियों की भी खूब बिक्री हुई। इस दौरान बहनों ने भाइयों को बांधने के लिए सोने-चांदी के अलावा नग वाली राखियों की खरीदारी की। नग वाली राखियों की बहनों ने भाइयों की राशी व ग्रह दशा के अनुसार खरीदीं। जिसके तहत सर्राफा की दुकानों पर भी काफी रौनक रही। सर्राफ कारोबारी गुलशन कुमार महंगा होने के बाद भी सोने चांदी की राखिायों की काफी मांग रही। इसके अलावा बहनों ने भाइयों के राशि के अनुसार नग लेकर सोने व चांदी के ब्रेसलेट में जड़वाया है। इससे करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
ज्वेलरी शोरूम पर चांदी की राखी पसंद करती महिला। संवाद- फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।
ज्वेलरी शोरूम पर चांदी की राखी पसंद करती महिला। संवाद- फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।
ज्वेलरी शोरूम पर चांदी की राखी पसंद करती महिला। संवाद- फोटो : परियर के देवीपुरवा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी।