फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बॉडी बिल्डिंग में हरियाणा पुलिस के राकेश व अनिल ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में चल रहे 74 वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह के तीसरे दिन महिला व पुरुष की अलग-अलग भार वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बॉडी बिल्डिंग के 90 किलो भार वर्ग में हरियाणा पुलिस के राकेश कुमार व 100 किलो भार वर्ग में अनिल मलिक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग (हाथ कुश्ती) के पुरुषों के 80 किलो भार वर्ग में अमलांजीत भोरथाकुर असम पुलिस ने स्वर्ण, मनोज सिंह एसएसबी ने रजत पदक और आर राजेश यूपी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में जुमोनीदास असम ने स्वर्ण, दिला कुमारी राजस्थान ने रजत और निशा एसएसबी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कुश्ती के मुकाबलों में 72 किलो भार वर्ग में विशाल सीआईएसएफ ने दलप्रीत बीएसएफ को हराकर स्वर्ण, दलप्रीत बीएसएफ ने रजत पदक प्राप्त किया। 130 किलो भार वर्ग में निशांत सीआईएसएफ ने गुसेवक बीएसएफ को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें