करनाल। रेलवे रोड के दुकानदारों की एक विशेष बैठक हुई जिसमें बाजार के सभी व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में रेलवे रोड वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में राजेंद्र मोंगा को अध्यक्ष चुना गया। संदीप लाठर व सुरेंद्र पाल सिंह को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। ललित जिंदल को सचिव तथा बंसी लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमेटी में कृष्ण लाल, सुदर्शन पसरीचा, राकेश कंबोज, अमित सहगल और वीरेन भाटिया को मुख्य सदस्य बनाया गया। ब्यूरो