फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को करनाल में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते रेलगाड़ियां बंद करने के कारण ट्रेनों के ठहराव को लेकर नई दिल्ली में ट्रैक की कमी सामने आने पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को करनाल स्टेशन पर भेजा गया है। यह गाड़ी नई दिल्ली से रविवार रात करनाल भेजी गई। आगामी आदेश तक ट्रेन करनाल स्टेशन पर ही रहेगी। ट्रेन में सवार रेल विभाग के 39 कर्मचारी भी स्थानीय स्टेशन में फंस गए हैं। उन्हें कहीं जाने का रास्ता नहीं मिल रहा। सोमवार सुबह लॉक डाउन के चलते स्टेशन प्लेटफार्म व आसपास के इलाके में कोई ढाबा, होटल व चाय की दुकान तक नहीं खुली। सामाजिक संस्था निफा के सदस्यों ने डेरा कार सेवा से इन कर्मचारियों के लिए लंगर का बंदोबस्त किया। जब तक कर्मचारी करनाल में रहेंगे तब तक डेरा कार सेवा से तीनों समय इन्हें लंगर उपलब्ध करवाया जाएगा। ट्रेन में इन 39 कर्मचारियों के अलावा 10 और कर्मचारी भी थे, जिनके लिए दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी को रुकवाकर गार्ड के डिब्बे में सवार कर रवाना किया गया।
विज्ञापन

आसाम के डिब्रूगढ़ से शुक्रवार शाम 7.25 बजे राजधानी एक्सप्रेस चलती है और यह रविवार को दिन में 1.55 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। डिब्रूगढ़ से ट्रेन में चैक मेंटेन के लिए 2 मैकेनिकल कर्मचारी, 10 इलेक्ट्रिकल कर्मचारी, 9 क्लीनिंग स्टाफ, 18 कोच अटेंडेंट भी सवार थे। इन कर्मचारियों को आदेश थे कि वह नई दिल्ली जाने के बाद अपने सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। दिल्ली स्टेशन पर अन्य गाड़ियां खड़ी होने व जगह की कमी के कारण राजधानी एक्सप्रेस को रविवार रात ही करनाल भेजा गया। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली करीब 4000 किलोमीटर है। थके-हारे कर्मचारियों ने रात को करनाल स्टेशन पर ट्रेन में ही विश्राम किया। 31 मार्च तक रेल यातायात पूर्ण बंद है। इसके बाद भी आगामी आदेश तक यह कर्मचारी यहीं ठहरेंगे। चूंकि हरियाणा लॉक डाउन हो चुका है, इसलिए इनके यहां से निकल पाना भी मुमकिन नहीं। ये सभी कर्मचारी आसाम, बिहार व अन्य राज्यों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें