संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तीसरी ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप का आयोजन 23 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें एक दिन हॉकी के मुकाबले हो रहे है तो अगले दिन खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन वीरवार को सात मुकाबले होंगे।
पहला मुकाबला ओड़िशा हॉकी टीम और मुंबई हॉकी टीम के बीच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। मेजबान राजा कर्ण अकादमी की टीम का मुकाबला घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी के साथ होगा। सभी मुकाबले 60 मिनट के होंगे। इसमें 10 मिनट का ब्रेक रहेगा। कर्ण स्टेडियम के हॉकी कोच बृजभूषण ने बताया कि राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में देशभर की बेहतरीन अकादमियों से 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी के चार फाइनल मुकाबले 23 नवंबर को होंगे।
आज के मुकाबले
खालसा हॉकी अकादमी बनाम तमिलनाडु हॉकी अकादमी फैमली बढ़खालसा
पंजाब हॉकी अकादमी बनाम सिटीजन हॉकी इलेवन
हॉकी फैमली बढ़खालसा बनाम वादीपती राजा हॉकी अकादमी
मारकंडा हॉकी अकादमी बनाम रितु रानी हॉकी अकादमी
जय भारत हॉकी अकादमी बनाम भाई भेहलो हॉकी अकादमी