करनाल।
कर्णनगरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तीसरी ऑल इंडिया महिला हाॅकी अकादमी चैंपियनशिप के तीसरे दिन सात लीग मैच हुए। रोमांचक मुकाबले में राजा कर्ण अकादमी ने 15 गोल किए। तमिलनाडु हाॅकी अकादमी की टीम 10 गोल ही कर पाई। कोच नवीन ने बताया कि टूर्नामेंट में देशभर की हाॅकी अकादमी से जूनियर व सब जूनियर स्तर की 32 टीमें भाग ले रही है। 15 सब जूनियर और 17 जूनियर की टीमें हैं।
दूसरे मैच में सोनीपत की प्रीतम सिवाच हाॅकी अकादमी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में विद्यापति राजा हाॅकी अकादमी को हराया।
प्रीतम सिवाच ने 20 गोल किए। विद्यापति राजा अकादमी की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच के दाैरान सोनीपत टीम की खिलाड़ी की आंख में चोट लग गई। बावजूद इसके टीम ने अपनी बेहतरीन खेल की बदाैलत मैच जीत लिया। तीसरा रोमांचक मुकाबला पंजाब की राउंड क्लास अकादमी और सिटी हाॅकी इलेवन टीम के बीच हुआ। यह मैच राउंड क्लास अकादमी की टीम ने 6-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता 23 नवंबर तक आयोजित होगी। 23 नवंबर को जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी के चार फाइनल मुकाबले होंगे।