घरौंडा सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
घरौंडा। नई अनाज मंडी में बुधवार को आयोजित हरियाणवी सांग में चौथे दिन राजा भोज व शरण दे सांग का मंचन हुआ। सांग में उज्जैन शहर के राजा संदूल का शासनकाल दर्शाया, जिसकी रानी का नाम मालती था और राजा के घर कोई संतान नहीं थी। उम्र की चौथी अवस्था में एक लड़का जन्म लेता है। जब लड़का पांच साल का होता है तो राजा संदूल का भाई राजा मूंज उस लड़के को मरवाना चाहते हैं। लड़का कुछ श्लोक लिखता है, जो राजा मूंज की समझ में आ जाते हैं। वे लड़के को राजा बना देते हैं। उसी शहर में एक नाई की बेटी शरण दे रहती थी। राजा भोज उसके पास नाई के भेष में जाते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। बाद में उसे ज्ञात होता है कि वह राजा है। धीरज भाटिया ने बताया कि 21 जनवरी तक हरियाणा कला परिषद के सहयोग से सांग का मंचन होगा। संवाद