निसिंग। पानीपत के कूटनी रोड स्थित केयर सिंह वड़ैच के निवास स्थान पर मंगलवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे। गांव सिंघड़ा के सरपंच प्रतिनिधि लखविंद्र सिंह लखा ने शिक्षा मंत्री से बातचीत के दौरान गांव के स्कूल को आठवीं कक्षा से बढ़ाकर 12वीं तक करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री ने मांग को अगली सदन की बैठक में रखने की बात कही। लखविंद्र ने कहा कि गांव सिंघड़ा के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 10 से 15 किमी पैदल जाना पड़ता है, इस कारण परिजन बेटियों को नहीं जाने देते। बलराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, सरताज सिंह, गुरलाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद