फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राहत संग आफत की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी, धान की फसल को बड़ा फायदा
विज्ञापन

- 47.3 एमएम हुई बारिश
- 06 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
- 3.8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जून माह का अंतिम रविवार राहत की फुहारें लेकर आया, जिससे अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, धान की फसल को भी बड़ा फायदा पहुंचा है, लेकिन मानसून से निपटने की तैयारियों की पोल खुल गई।
खासकर लाइनपार क्षेत्र रामनगर, प्रेमनगर, शांतिनगर और एकता कॉलोनी आदि में जलभराव हो गया। सड़कें तालाब बनी नजर आईं तो कई घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा हाईवे किनारे सर्विस लेन पर भी कई स्थानों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-12 में मुगल कैनाल की सफाई के लिए खोदे गए वैकल्पिक नाले से कीचड़ हो गया। संडे मार्केट परिसर में भी जलभराव हुआ। जिसके कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा पाए। जिससे खरीदारी प्रभावित रही। शहर के अन्य बाजारों को भी बारिश ने प्रभावित किया। वैज्ञानिकों ने मूंग आदि की फसल में जलभराव नहीं होने देने की सलाह दी है। अभी दो तीन-दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 30 जून से जिले में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की मौसम सेवा शाखा में रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को 47.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला ने बताया कि रविवार को हुई बारिश भी मानसूनी ही है, लेकिन ये बादल हैं, जो मानसूनी हवा के दबाव में आगे-आगे भाग रहे हैं। हरियाणा में मानसून आ चुका है, जो 30 जून तक करनाल जिले तक भी पहुंच जाएगा। आगामी दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अनियंत्रित कार ओवरब्रिज से गिरी, पेड़ पर लटकी
घरौंडा। रविवार सुबह तेज बारिश में ओवरब्रिज पर अराईपुरा रोड के सामने एक कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार ओवरब्रिज से नीचे गिर गई लेकिन एक पेड़ व लोहे की ग्रिल में अटक गई। सूचना मिलते ही पुलिस हाईड्रा लेकर पहुंची और कार को उतारा। कार चालक बाल-बाल बच गया।
रविवार सुबह तेज बारिश में पेहवा निवासी अरुण कार में पेहवा से पानीपत की ओर जा रहा था। अराईपुरा रोड के सामने फ्लाईओवर पर ओवरटेक करते समय एक अन्य गाड़ी के पहिए से सड़क पर खड़ा पानी उसकी कार के आगे शीशे पर आ गिरा। शीशे पर पानी गिरने से उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ओवरब्रिज से गिर गई। फ्लाईओवर के नीचे ही एक बड़ा पेड़ खड़ा था, कार नीचे गिरते समय उस पेड़ में अटक गई और साथ लगी ग्रिल में उलझ गई। आसपास के लोगों ने कार से ड्राइवर को बाहर निकाला। इधर, मानसून की पहली बारिश में पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित ओवरब्रिज से मिट्टी खिसक कर नीचे सर्विस लेन पर आ गई। पानी की निकासी ठीक तरह न होने से सर्विस लेन पानी से लबालब भर गई।
विज्ञापन

बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

मुनक। रविवार सुबह तीन बजे तेज बारिश होने से खेतों में पानी दिखने लगा। सुबह आठ बजे तक 11 एमएम व शाम चार बजे तक नौ एमएम बारिश हुई। जिससे धान की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा। धान की बिजाई भी तेज हो गई। किसान राजन, राजवीर, दिनेश, सुशील, रोनक, भगतराम व ऋषि पाल का कहना है कि इस बारिश से काफी फायदा हुआ है, क्योंकि बारिश से सभी ऊंचे-नीचे खेतों में सिंचाई हुई हैं और गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें