घरौंडा। समाज कल्याण दल की महिला सदस्यों की बैठक संस्था के कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं को समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के आह्वान किया गया।
संस्था के चेयरमैन श्याम सुंदर धीमान ने महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भेंट किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हर सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन श्याम सुंदर धीमान ने की व अध्यक्ष सचिन कुमार इस दौरान मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष सचिन धीमान ने कहा कि कन्याभ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशा खोरी जैसी बुराइयों समाज को दूषित कर रही है। इन बुराइयों को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना सबसे पहला कदम है।
जब जन-जन जागरूक होगा, तभी इन समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। सभी ने समाज को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस आयोजन ने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक नई शुरुआत की। महिला सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और बुराइयों के खिलाफ समाज को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्यों से कहा गया कि वे महिला उत्पीड़न और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को संगठित करें और बदलाव की शुरुआत करें। बैठक में सरला रानी, सुदेश, जगिंद्रो, पूजा, अनीता रानी, प्रवेश मौजूद रही। संवादण