फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़कों पर भरा बारिश का पानी, यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार रात से जारी बारिश ने सोमवार को पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। मुख्य बाजारों और आवासीय कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह जलभराव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई जगहों पर तो हालात ऐसे बन गए कि वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह ऑफिस और स्कूल समय पर सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली। नगर निगम ने पंपसेट लगाकर पानी निकाला।
स्टेशन रोड, कचहरी रोड, मॉडल टाउन और सेक्टर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। रेलवे स्टेशन के बाहर भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पाए। भारी बारिश और जलभराव की वजह से यमुनानगर और हरिद्वार रूट की रोडवेज बसों का परिचालन भी प्रभावित रहा। इन रूटों पर बसों का आवागमन कम हुआ।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में बसें भी कम दिखाई दीं। यात्री भी बेहद कम बाहर निकले। कई प्राइवेट बस संचालकों ने भी गाड़ियों को सड़कों से हटा लिया। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्री खासे परेशान रहे। बसों के संचालन पर रोडवेज जीएम ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से बसों के परिचालन को लेकर कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। सभी बसें रूटों पर चल रही हैं।
विज्ञापन




नालियां ओवरफ्लो हो रहीं
जलभराव की निकासी के लिए नगर निगम ने कई पंपसेट लगाए। साथ ही सुपर सकर और जेटिंग मशीनों की मदद से नालों की ब्लॉकेज खोलने का प्रयास किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे पानी की निकासी में समय लग रहा है। शहर के लोगों ने बताया कि हर बार बरसात में यही स्थिति बनती है। जिन इलाकों में निकासी सही नहीं है वहां थोड़ी सी बारिश भी तालाब जैसे हालात पैदा कर देती है। गंदे पानी के बीच से गुजरना मजबूरी बन जाता है। लोगों ने प्रशासन से इसके स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बरसात के दिनों में सड़कें और बाजार पानी में डूबने से बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें