फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल में भरा बारिश का पानी, बच्चों ने की खुले में पढ़ाई

Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
111.... घरौंडा गांव अलीपुर खालसा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भरे पानी में से आते विद्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा।
गांव अलीपुर खालसा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है। परिसर ही नहीं कक्षाओं में भी पानी आ जाता है। शनिवार को बारिश में भी ऐसा ही हुआ। ऐसे में बच्चों को खुले में पढ़ाई करनी पड़ी
विज्ञापन

स्कूल दो वर्ष पहले ही दसवीं से 12वीं कक्षा तक बढ़ाया गया है। स्कूल में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई लेकिन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। फिलहाल यहां सात कमरे हैं। दो जर्जर घोषित हैं। बारिश होने पर छात्रों को बैठाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। प्रधानाचार्य विनोद सैनी ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले स्कूल के बाहर सड़क का निर्माण कराया गया था। अब सड़क ऊंची हो गई है और स्कूल करीब डेढ़ फीट नीचे रह गया है। इस कारण बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पाता। संवाद
विज्ञापन




111.... घरौंडा गांव अलीपुर खालसा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भरे पानी में से आते विद्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें