फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आज फिर बारिश के आसार: रात को बूंदाबांदी के बाद खुशनुमा हुआ था मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Fri, 14 Aug 2026 11:28 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई दिन बादल छाने और बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
करनाल में तेज बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। जिले में वीरवार सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए। उसके बाद तेज धूप और उमस बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ। आज फिर बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश शुरू हुई।

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस है। जिले में सोमवार को बारिश के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। कभी तेज धूप, कभी बादल तो कभी हल्के से मध्यम बारिश व बूंदाबांदी होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम में बदलाव से परिवार का दूसरा व्यक्ति खांसी-जुकाम और बुखार से ग्रस्त है।

जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. कुलबीर लोगों को मौसम बदलाव के कारण स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई दिन बादल छाने और बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में भी कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें