फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.2 एमएम बारिश, गर्मी से नहीं मिली राहत

Tue, 26 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
तेज बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करनाल में लंबे इंतजार के बाद सोमवार को दोपहर के समय करीब दो घंटे तक आसमान से राहत बरसी। दो घंटो में हुई 12 एमएम बारिश ने जहां मौसम के मिजाज को बदल दिया, वहीं शहर की सड़कें भी पानी से लबालब हो गई। हालांकि बारिश रुकते ही फिर से निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई। लेकिन शाम के समय मौसम में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटो में मौसम साफ रहने व गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले के आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, लेकिन शहर के लोग बारिश की बूंदों के लिए तरस गए थे। सोमवार को सुबह की शुुरुआत तो खिली धूप व भीषण गर्मी के साथ हुई, लेकिन दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे मौसम ने यूटर्न लिया तथा बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। करीब दो घंटे तक हुई जमकर हुई बारिश ने लोगों केे बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें