फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से गर्मी से राहत पर किसानों को नुकसान

Sun, 31 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री शनिवार दोपहर को बारिश में बही मक्का। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहर में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं किसानों और शहर के निचले इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
लगभग एक घंटे की तेज बारिश का पानी इंद्री के नए बाजार, वार्ड-7 और मटक माजरी बाजार में सड़कों पर भर गया। लोगों को पैदल निकलने में भारी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालक पानी में फंसते दिखे। दुकानदार श्रेष्ठ, विशाल, राहुल, संजीव ने बताया कि हर बार बारिश में यही हाल होता है लेकिन नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई समय पर नहीं कराई जाती। उन्होंने नपा से जल्द पानी निकासी और नालों की सफाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ। इंद्री अनाज मंडी में खुले में पड़ी कई क्विंटल मक्के की फसल भीग गई और कुछ बारिश के पानी में बह गई। मंडी सचिव अजीत ने बताया कि मंडी में पड़ी मक्के की फसल का कोई गेट पास नहीं कटा है, जिस कारण यह फसल उनकी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें