फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश और ओलावृष्टि से फिजा में घुली ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यूं तो मौसम का बुधवार शाम से ही मिजाज बदल गया था, लेकिन वीरवार सुबह कुछ देर झमाझम बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
दिन के समय धूप खिली, लेकिन देर रात फिर मौसम बदला और रात्रि नौ बजे के बाद जिलेभर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कही हल्की बारिश हुई। असंध क्षेत्र में कुछ देर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि इससे गेहूं की फसल व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं से भी गेहूं की फसल गिरी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाने के आसार हैं।
बुधवार की शाम को बादलों की आवाजाही के बाद देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवाएं भी शुरू हो गई। वीरवार की रात करीब नौ बजे से एक बार फिर मौसम बदला और बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई। असंध क्षेत्र में जलमाना, जयसिंहपुरा, मूनक, गंगाटेहड़ी पोपड़ा सहित आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से बढ़कर 13.2 डिग्री पर पहुंच गया है। द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें