फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंधी के साथ हुई बारिश, अब तापमान बढ़ने के आसार

Sat, 16 May 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मतलौडा में सबसे ज्यादा छह एमएम, पानीपत में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान सामान्य रहा जबकि दिन में गर्मी रही। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।
वीरवार रात को आंधी के बाद हुई बारिश ने लोगों को रात की गर्मी से राहत दिलाई जबकि शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान वीरवार की तरह 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव से खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। अब कई दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें