फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम जारी, ट्रेनें देरी से पहुंचीं करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के काम के कारण सोमवार को भी ट्रेनें देरी से करनाल पहुंचीं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। 11058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 1 घंटा 3 मिनट लेट रही।
18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस 54 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 46 मिनट और 11077 झेलम एक्सप्रेस 31 मिनट की देरी से चली। इसके अलावा 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 32 मिनट, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 मिनट, 64461 हजरत निजामुद्दीन–कुरुक्षेत्र मेमू 20 मिनट और 20433 जम्मू मेल 17 मिनट देरी से रही। वहीं 12920 मालवा एसएफ एक्सप्रेस 13 मिनट और 12413 गाल्टा धाम पूजा एसएफ एक्सप्रेस 2 मिनट की हल्की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परिचालन कारणों और ट्रैफिक मैनेजमेंट के चलते कुछ ट्रेनों में देरी हुई है। इसके साथ ही ट्रैक पर मेंटेनेंस के कारण भी ट्रेनों के आवागमन में समस्या आ रही है जो कि जल्दी ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें