फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नशा हटाओ देश बचाओ’ पर निकाली रैली

Tue, 18 Feb 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जुंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
सतगुरु रविदास जी महाराज जागृति मिशन के तत्वावधान में ‘नशा हटाओ देश बचाओ’ रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


गुरू रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली में राजकीय और निजी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन मिशन के संस्थापक सुनीलदास ने किया।

मिशन कार्यालय से शुरू हुई रैली बस अड्डा, मेन बाजार, हथलाना चौक, अस्पताल चौक, पिचौलिया रोड, दक्षिणी मोहल्ला और जाणी रोड से होते हुए अंबेडकर भवन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के दौरान बच्चों ने बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। नशा हटाओ देश बचाओ के नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया।

समापन अवसर पर अंबेडकर भवन के परिसर में सामाजिक बुराइयों को मिटाने के प्रति शपथ भी दिलवाई गई। शपथ समारोह में ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

सुनीलदास ने कहा कि मिशन की ओर से इस तरह का अभियान प्रदेश भर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अज्ञानता और जागरूकता की कमी की वजह से युवा वर्ग नशाखोरी की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसे बचाना अति आवश्यक है।

दास ने भ्रूण हत्या के खिलाफ दुख जताते कहा कि स्वयं माता-पिता ही भ्रूण हत्या करके पाप के भागी बनते हैं। किसी को भी इस तरह के महापाप से बचना चाहिए।

क्योंकि आज के युग में बेटियां बेटों से हर क्षेत्र में आगे हैं। बेटी में कभी भी कोख में नहीं मारना चाहिए।

इस अवसर पर सतीश मदान, अशोक कुमार, खुशीराम, सुनील सिंह, सलीन्द्र मदान, मोती लाल चौहान, राजेश पाढ़ा, सुरेंद्र डाचर, बलबीर भोला, लक्की मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें