फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से बाधित रेल ट्रैक, 24 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शनिवार सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार भी चलती रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों का संचालन भी बाधित हो गया। बारिश के कारण रेल लाइनों को काफी नुकसान हुआ। अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़-साहनेवाल और कालका-शिमला सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसका असर 30 से अधिक ट्रेनों पर नजर आया। 16 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद रखने के आदेश जारी कर दिए, जबकि 23 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इसी प्रकार विश्व धरोहर नैरोगेज रेल सेक्शन कालका-शिमला पर भी आठ ट्रेनों को रद कर दिया। सुरक्षा और मौजूदा हालात को देखते हुए रेलवे ने 30 से अधिक कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया है और खुद मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया बारिश के कारण प्रभावित हुए रेल सेक्शन का निरीक्षण कर रहे हैं, बारिश रुकते ही रेल लाइनों को दुरुस्त कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सके।
ये ट्रेनें हो गईं रद्द
ट्रेन नंबर 12058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 04567 अंबाला कैंट-नंगलडैम, 04568 नंगलडैम-अंबाला, 04593 व 94 अंबाला-अंब अंदौरा-अंबाला, 14522 अंबाला-दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर एक्सप्रेस सोमवार को पूर्णतौर पर रद रहेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 14553 दिल्ली-दौलतपुर चौक का संचालन अंबाला तक होगा और ट्रेन नंबर 14554 अंबाला से ही दिल्ली की तरफ रवाना होगी। इसी प्रकार रविवार को ट्रेन नंबर 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ, 04578 अंबाला-सहारनपुर, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ।
विज्ञापन

मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, 19411 साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, 12925 मुंबई-अमृतसर, 14609 ऋषिकेश-कटरा, 14011 दिल्ली-होशियारपुर, 14631 देहरादून-अमृतसर, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी, 15531 सहरसा-अमृतसर, 18310 जम्मूतवी-संभलपुर, 14610 कटरा-ऋषिकेश, 14632 अमृतसर-देहरादून, 14012 होशियारपुर-दिल्ली, 12356 जम्मूतवी-पटना, 15212 अमृतसर-दरभंगा, 15904 चंडीगढ़-दरभंगा, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता, 14674 अमृतसर-जयनगर, 18238 अमृतसर-बिलासपुर, 13308 फिरोजपुर-धनबाद, 12904 अमृतसर-मुंबई, 13006 अमृतसर-हावड़ा और ट्रेन नंबर 22432 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन रविवार को परिवर्तित मार्ग से किया गया।
टॉय ट्रेन
कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन नंबर 52459, 52451,52453 और 52455 को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसी प्रकार शिमला से कालका के बीच चलने वाली ट्रेन 52460, 52452, 52454 और 52456 को भी पूर्णतौर पर रद्द रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें