फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट मामले में दिल्ली और पंजाब में छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर बनाए गए पासपोर्ट मामले में पुलिस की टीमें दिल्ली और पंजाब में छापामारी कर रही है। इस मामले में तीन टीमें जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में अभी 15 आरोपी फरार है। पुलिस ने अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है। इनमें से दस आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भी भेज दिया है। फिलहाल 6 आरोपी पुलिस अलग-अलग पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में जानकारी देने से बच रही है लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे वहीं इस मामले की जांच में अन्य ओर भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

फतेहबाद के बाद करनाल में भी फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले की जांच की और सेक्टर 32, 33 थाना में सात मामले दर्ज किए। जिसमें 21 आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें से 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें सेक्टर 32,33 थाना के दो मुंशी, दिल्ली पासपोर्ट कार्यालय का एक कर्मचारी व एक कर्मचारी डाक विभाग का भी शामिल था। फिलहाल पुलिस रिमांड पर दिल्ली निवासी एजेंट महेश नारंग, करनाल निवासी अमित खटकड़, पटियाला निवासी जोरा, केरला निवासी वाहब, जालंधर निवासी सुनील लांबा, कैथल निवासी संदीप मटौर है। एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें