फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां

Fri, 04 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से गुस्साए कांग्रेसियों ने वीरवार को जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने लघु सचिवालय के सामने पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। इसके बाद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता लघु सचिवालय के अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे। इस पर पहले से ही प्रशासन द्वारा तैयार की गई रोडवेज की बसों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भर लिया। हालांकि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई गिरफ्तारियों से रोडवेज की दो बसें भी नहीं भर पाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले में परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी व रणदीप सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा था और इसको लेकर पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। इस पर सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर 12 स्थित सुपर मॉल के सामने एकत्रित हुए। हालांकि, कम संख्या होने के कारण वे काफी देर तक अन्य कार्यकर्ताओं का इंतजार करते रहे। वहीं, नेता भी कार्यकर्ताओं को फोन करते रहे और कार्यकर्ता को बुलाने की अपील करते रहे।

आधा घंटे तक फोन आदि करने के बाद कार्यकर्ताओं की संख्या करीब सौ तक पहुंची। इसके बाद वे साढ़े ग्यारह बजे पीएम और सीएम के पुतले लेकर लघु सचिवालय की ओर बढ़े। रास्ते में ही पुलिस ने उनको रोक लिया, कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स हटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। उधर, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर भीम सेन मेहता, पंकज पुनिया, नाहर सिंह, लखविंद्र सिंह, संतोष करालिया, दीपक अत्री समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें