फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार बोला हमला

Sat, 27 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
karnal - फोटो : karnal
विज्ञापन
यूपी सीमा से लौटे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि उन्हें यूपी में नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि क्या उत्तर प्रदेश में दंगे हैं या सहारनपुर में। राहुल ने कहा कि वे इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी यूपी सीमा से लौटते समय यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, गुलाम नबी आजाद और अपने काफिले के साथ जीटी रोड स्थित कोहंड धर्म ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। यहां पर उन्होंने दही के साथ तंदूरी पंराठा खाया और उसके बाद चाय पीकर वहां से रवाना हो गए। शनिवार की शाम कोहंड ढाबे पर खाना खाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सहारनपुर में दो समुदायों के बीच भड़के दंगों से बाद यूपी में हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता दंगाग्रस्त इलाके में पहुंचने के प्रयास में हें। इसके चलते उन्होंने भी हरियाणा के रास्ते यूपी में दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें यूपी सीमा से बैरंग लौटना पड़ा।

पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि देश के सभी प्रमुख विपक्षी दल आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ एकजुट हुए हैं। देश में जो गरीब हैं, दलित हैं, आदिवासी, अल्पसंख्यक हैं, उनको मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है। राहुल ने कहा कि कुछ चुने हुए लोग सरकार को पैसा दे रहे हैं और मार्केटिंग कर रहे हैं। सब कुछ हवा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें