माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में लड़कियों के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहले दिन तीन आयु वर्गों के पांच खेल हुए। जिनमें सैकड़ों बेटियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। दौड़ के मुकाबले सबसे ज्यादा रोचक रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में रुचि और अंडर-19 आयु वर्ग में शिवानी का दबदबा रहा। दोनों बेटियां 100 और 200 मीटर दौड़ में विजेता रही। कई खेलों के आज भी मुकाबले होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने की। वहीं निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, प्रतियोगिता सचिव एवं प्रिंसिपल महेंद्र सिंह व एईओ संगीता की रही।
कोचों के बीच हुई बहस, लेट हुए मुकाबले
ताइक्वांडो के मुकाबले सुबह शुरू होने थे, लेकिन कोचों की लेटलतीफी के कारण मुकाबले शुरू नहीं हो पाए। जिन कोचों की ड्यूटी थी, उन्होंने खिलाड़ियों के साथ आए कोचों पर देरी से आने का आरोप लगाया। वहीं जो कोच खिलाड़ियों के साथ आए उन्होंने खेल में लापरवाही और नियमों का ध्यान न रखने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोपहर करीब एक बजे कोचों के बीच विवाद भी हुआ। अन्य कोचों और पीटीआई ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हुआ। मुकाबले सुबह 9 बजे शुरू होने थे, पर विवाद के कारण दोपहर बाद हुए।
चेंजिंग रूम, पानी और शौचालयों की नहीं हुई व्यवस्था
स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भी चेंजिंग रूम, पानी और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई। शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान प्रमोद पंगाल ने आरोप लगाया कि शौचालय गंदे हैं, उनकी सफाई नहीं कराई। पानी के लिए खिलाड़ी भटकते रहे। लड़कियों को चेंजिंग रूम की सुविधा भी नहीं मिली।
ये रहे परिणाम
अंडर-17
- 100 मीटर दौड़ : गुरुकुल मोरमाजरा की रुचि प्रथम, गुरुकुल पाढ़ा की काजल द्वितीय, जीजीएसएसएसएस रेलवे रोड की जिया तृतीय।
- 200 मीटर दौड़ : गुरुकुल मोरमाजरा की रुचि प्रथम, जीएसएसएस मूनक की संजना द्वितीय, दयाल सिंह सेक्टर-7 की कनिका तृतीय।
- 400 मीटर दौड़ : एसडी गर्ल्स स्कूल करनाल की पायल प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की कशिश द्वितीय, जीएसएसएस मूनक की संजना तृतीय।
अंडर- 19
- 100 मीटर दौड़ : आरएसएसएस की शिवानी प्रथम, गुरुकुल मोरमाजरा की वंशिका द्वितीय, जीएसएसएस अराईंपुरा की खुशबू तृतीय।
- 200 मीटर दौड़ : आरएसएसएस की शिवानी प्रथम, गुरुकुल मोरमाजरा की मुस्कान द्वितीय, प्रताप पब्लिक तरावड़ी की गुरजीत तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : प्रताप पब्लिक तरावड़ी के गुरजीत प्रथम, टैगौर स्कूल के जांसी मेहला द्वितीय, जीएसएसएस की एकता तृतीय।
अंडर- 14
- 100 मीटर दौड़ : कान्वेंट स्कूल की चाहत प्रथम, डीएवी मधुबन की मन्नत वालिया द्वितीय,
- 400 मीटर दौड़ : जीएसएसएस बाहरी की अंजली प्रथम, एसबीएस की मन्नू द्वितीय, एलएसएसएडी नीलोखेड़ी की आशा तृतीय।
- 600 मीटर दौड़ : जेपीएस की गुरलीन कौर प्रथम, जीजीएचएस मूनक की कशिश द्वितीय, जेपीएस की नैंसी तृतीय।
---
लंबी कूद के परिणाम
- अंडर- 14 : दयाल सिंह की कनिका प्रथम, गुरुकुल मोरमाजरा की काजल द्वितीय, जीजीएमएसएसएसएस रेलवे रोड की जिया तृतीय।
--
तैराकी के परिणाम
अंडर- 14 में 50 मीटर फ्री स्टाइल : डीपीएस की यादवी प्रथम, मोन्टफोर्ट की नूरनाज द्वितीय।
अंडर- 14 में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक : डीएवी मधुबन की शिक्षा प्रथम, प्रताप स्कूल की भूवी द्वितीय।