फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार नए मरीज मिले, फिलहाल सभी स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू अपने पांव पसार रहा है। अब दो बच्चों सहित चार नए मरीज मिले हैं। इससे डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। इनमें चार केस शहर और छह केस ग्रामीण इलाकों के हैं।
बता दें कि इनमें से एक भी मरीज का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में नहीं हुआ है। दूसरी ओर मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की हालत में काफी सुधार हुआ है। बुधवार को मरीज के सैंपल लेकर पुणे भेज दिए थे। जिन्हें आने में कुछ दिन लग सकते हैं। अभी मरीज को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जहां रूटीन से दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। जो अब स्वस्थ हैं। जिनका इलाज सामान्य रूप से घरों में किया गया। क्योंकि उनकी हालत ठीक थी।
विज्ञापन

घर-घर करवाई जा रही फॉगिंग
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन एरिया में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहां नगर निगम को फॉगिंग और खड़े पानी पर काले तेल का छिड़काव करने को कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इन एरिया में पहुंचकर सर्वे करेगी और स्प्रे करवाया जाएगा। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई और घरों में पानी स्टोर न करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें