फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वसंत पंचमी पर खाटू श्याम के दर्शनों को लगीं श्रद्धालुओं की कतारें

विज्ञापन
वसंत पंचमी पर खाटू श्याम के दर्शनों को लगीं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतारों में खड़े नजर आए। श्री खाटू श्याम बाबा को चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पीले पुष्प और पतंग लेकर पहुंचे। श्याम बाबा को पीले वस्त्र पहनाए गए। सुबह से लेकर शाम तक खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद व बागा वितरित किया गया। पंडित दीपक पांडे ने वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर और सभी शैक्षणिक संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। एकादशी पर विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, कृष्ण कुमार मित्तल, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें