फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तरावड़ी में सिलिंडर के लिए सुबह 5 बजे से लगी कतार

Sun, 19 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। तरावड़ी शहर में गैस सिलिंडर का संकट बना हुआ है। शनिवार को एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही कतार लग गई।
दोपहर एक बजे तक नंबर आने पर कई लोगों को यह कहकर लौटा दिया गया कि सिलिंडर खत्म हो गए हैं, कल आना। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। ब्लैक में 2000 रुपये में सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव ललयानी, शेखनपुर की महिला अमरजीत कौर और सुखवंत कौर ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। अंजनथली निवासी जगतार सिंह ने कहा कि वह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कतार में लगे रहे लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें