शहर में गैस सिलिंडर की समस्या बनी हुई है। रविवार को अंबे गैस एजेंसी के बाहर लोगों की कतार लगी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पाया। लोगों ने आरोप लगाया कि 30 दिन बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हो रही।
दिवान चंद, पाली, सतीश कुमार और हरिश्चंद्र ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से लाइन में लगे थे। शाम 4 बजे उनका नंबर आया। काम-धंधा छोड़कर पूरे दिन कतार में लगना पड़ता है फिर भी सिलिंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए गैस एजेंसी पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। जैसे-जैसे सिलिंडर की सप्लाई आती है, वितरण किया जा रहा है। संवाद