फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगा ले गया मुंह बोला भाई। पीड़ित मां ने जांच अधिकारी पर लगाए आरोप, कहां गाड़ी में 3 हजार रुपए का तेल डालवाओगे तो बेटी को ढूंढेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को मुंह बोले भाई द्वारा भगा ले जाने के मामले में पीड़ित मां से सेक्टर 32, 33 थाना पुलिस के जांच अधिकारी द्वारा गाड़ी में तेल डलवाने के लिए 3 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने सेक्टर 32 33 थाना के जांच अधिकारी पर आरोप लगाए कि जब वह थाने में बेटी की तलाश करने की गुहार लगाने के लिए गई तो वहां पुलिस कर्मचारी ने कहा कि वह उसकी गाड़ी में 3 हजार रुपए का तेल डलवा दें तब वह उसकी बेटी को ढूंढेंगे, लेकिन पीड़ित मां 3 हजार रुपए नहीं दे पाई इसलिए बेटी का आज तक सुराग नहीं लग पाया है, हालांकि सेक्टर 32 33 थाना पुलिस ने 6 जुलाई को पीड़ित मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सेक्टर 32 33 थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित मां ने बताया कि उसकी 5 लड़कियां हैं। तीन लड़कियों की शादी कर दी है। वह पहले मधुबन में किराए के मकान में रहती थी वहां उन्हें एक अरुण नाम का लड़का मिला, वह भी किराए के मकान पर रहता था, उसने उसे कहा कि वह इन दोनों लड़कियों का भाई बनकर रहेगा वह उसे अपने साथ रख ले। लड़कियों की मां ने उसे अपने साथ रख लिया और फिर करनाल शहर में शिफ्ट हो गए। 5 जुलाई को आरोपी अरुण ने उसकी बड़ी बेटी को चाय में नशीली गोली मिलाकर दे दी जिससे बड़ी बेटी बेहोश हो गई और वह उसकी छोटी बेटी जो कि नाबालिग है उसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने सेक्टर 32 33 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन जब वह पुलिस के पास कार्रवाई के लिए गई तो जांच अधिकारी ने उसे कहा कि उसकी गाड़ी में 3 हजार रुपए का तेल डलवा दो तब वह है उसकी बेटी को ढूंढ लेगा पीड़ित मां के पास 3 हजार रुपए नहीं थे। वह साफ सफाई का काम करती है।
महिला की शिकायत पर 6 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था तभी से उस युवती की तलाश की जा रही है महिला ने 3 हजार रुपए मांगने के जो आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं। युवती की निरंतर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंदर सिंह, सेक्टर 32 33 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें