फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में छत से धक्का देने पर गई जान, हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में रविवार देर रात 23 वर्षीय युवक से मारपीट कर उसी के घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा करीब दो घंटे तक शव थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रामनगर थाना प्रभारी जगबीर ने परिजनों को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेजर सिंह, लाडी व संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई पवन ने आरोप लगाया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था तभी उनके घर के बाहर नशे की हालत में खड़े उसी इलाके के आरोपी मेजर, लाड़ी और संदीप उसे गाली देने लगे। इस दौरान मेरे पिता व भाई गुलशन (23) भी घर से बाहर आ गया और मुझे व मेरी पत्नी को अंदर ले गए। उसकी पत्नी ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी पड़ोस के घर चावला के मकान में चले गए और उनकी छत के रास्ते से हमारे मकान की छत पर आ गए। फिर मुझसे व भाई गुलशन के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उन्होंने हमें धक्का दे दिया। मैंने गिरते समय लोहे की ग्रिल पकड़ ली लेकिन उसका भाई गुलशन सिर के बल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। वह भाई को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसके भाई ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वह और उसकी पत्नी रामनगर थाने में शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सोमवार को उन्होंने रामनगर थाना के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
-मृतक के भाई पवन की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, रामनगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें