इंद्री। गांव बीबीपुर ब्राह्मण में रात के समय चोरों द्वारा किसान पर लोहे की रॉड से हमला कर पर्स छीनने और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किसान कर्ण पाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कर्णपाल निवासी बीबीपुर ब्राह्मण ने बताया है कि रात के समय करीब दो बजे वह अपने खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। जब वह खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि ट्यूबवेल के कमरे के अंदर आग जली थी। वह कमरे के नजदीक गया तो दो युवकों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर उसका पर्स छीन लिया और ट्रांसफार्मर चोरी कर फरार हो गए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। संवाद