करनाल। अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक लगभग खत्म हो चुकी है। अब तक जिलेभर में करीब 8 लाख 5 हजार 120 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें 96 प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है।
भले ही सरकारी खरीद 15 मई तक चलेगी लेकिन अब अनाज मंडियों में गेहूं की आवक खत्म हो गई है। दिनभर में 100 से 500 क्विंटल तक किसी किसी अनाज मंडी में ही गेहूं लेकर किसान पहुंचते हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद फिलहाल हो रही है लेकिन अब आवक नामात्र को ही है। शनिवार तक जिला में करीब 8 लाख 5 हजार 120 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 448770 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 331119 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 25231 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। मंडियों से गेहूं उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हंै। संवाद