स्नैकमैन सतीश फफडाना ने जनस्वास्थ्य विभाग की सब डिविजन से एक घंटे की मशक्कत के बाद दो कोबरा सांपों को जीवित पकड़ लिया। जनस्वास्थ्य विभाग की सब डिविजन में गत कई दिनों से इन कोबरा सांपों का दहशत था। गत दिनों एक कोबरा सांप ने विभाग के कर्मचारी बिंदर शर्मा को डस लिया था और इस कर्मचारी को करनाल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
इन सांपों को पकड़ने के लिए स्नैकमैन सतीश फफड़ाना से संपर्क किया गया तो वह मौके पर पहुंच गए। कोबरा सांपों को पकड़ने के लिए स्नैकमैन एक विशेष गंध का छिड़काव किया तो सांप बाहर आ गए। स्नैकमैन ने इन दोनों सांपों को पकड़ लिया। सतीश फफड़ाना ने बताया कि कोबरा सांप ज्यादातर जंगलों में पाए जाते हैं और दोनों सांपों की लंबाई चार-चार फीट है।