फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिपिक की बहाली को लेकर 40 वें दिन भी जारी बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी के आह्वान पर पूरे सर्कल में शुक्रवार को लिपिक गुरविंदर की बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन 40 वें दिन में प्रवेश कर गया है। नवनिर्वाचित यूनिट कार्यकारिणी बब्याल के पदाधिकारी आज चार घंटे के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसमें यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में एक और सप्ताह खत्म हो गया है। अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन साथी की बहाली नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों की जायज मांग को लेकर निगम गंभीर नहीं है। यूनियन की तरफ से सरकार और प्रशासन को साफ-साफ संदेश है, अगर सोमवार को गुरविंदर साथी को बहाल नहीं किया जाता तो यूनियन द्वारा सोमवार को ही आंदोलन में कड़ा फैसला लिया जाएगा। इस कड़ी में सर्कल कूच का फैसला लिया जा सकता है या अगर साथी को बहाल करने के लिए किसी प्रशासनिक या राजनीतिक व्यक्तित्व का घेराव भी करना पड़ा तो यूनियन उससे पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें