मांगो को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
करनाल। निर्माणाधीन रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग करते हुए किसानों ने बुधवार को छठवें दिन भी धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि लिखित समझौते और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, जिससे उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इस अवसर पर जागीर सिंह, पाला राम कश्यप, भीम सिंह, सतीश कांबोज, बलकार सिंह, प्रकाश देशवाल, वेदपाल, सलामुदीन, जोगिंद्र सांगवान, हाकम सिंह, किरण पाल शर्मा, विनोद कुमार, विक्रम शर्मा, दया सिंह काजल, सतपाल शर्मा, अनिल सागवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो