करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें आत्मिक शुद्धता, पर्यावरण संरक्षण व आपदा प्रबंधन विषय पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। एनडीआरआई से वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग के महत्व, मानसिक संतुलन व सकारात्मक ऊर्जा पर प्रकाश डाला। संवाद